May 10, 2026

सीसीटीवी दुकान की आड़ में चल रहा हवाला कारोबार पकड़ाया

इंदौर। इन दिनों इंदौर में माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत इंदौर पुलिस ने शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में चल रहे हवाला कारोबार का पर्दाफ़ाश किया है। यह कारोबार सीसीटीवी दुकान की आड़ में चल रहा था। पुलिस इस मामले में गुजरात के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से करीब साढ़े 32 लाख रुपए बरामद हुए है।

दरअसल इंदौर पुलिस को विजयनगर थाना क्षेत्र के फरियादी भागा किशन, दीपांजली, ओमप्रकाश लखोटिया से जानकारी मिली कि एडवाइजरी कंपनी ने उन्हें लालच देकर और बहला फुसलाकर 52 लाख रुपये ले लिये थे। इस पर विजयनगर थाना की पुलिस टीम ने कंपनी के ऑफिस पर छापा मारकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान कंपनी का मालिक फरार हो गया था।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि गुजरात का रहने वाला जिगनेश नाम का व्यक्ति इंदौर में गुप्त रूप से हवाला का व्यापार चला रहा है। इसके बाद पुलिस जानकारी जुटाकर आरोपी के सिल्वर माल स्थित ऑफिस पर छापा मारा। यहाँ पुलिस ने आरोपी जिगनेश को गिरफ्तार किया। पुलिस को जिग्नेश के पास से दो नोट गिनने की मशीन, 28 लाख नकद बरामद हुए। साथ ही हवाला का व्यापार करने आये तीन अन्य व्यक्तियों से भी साढ़े 4 लाख रुपये के लगभग जब्त किए। इस संबंध में पुलिस द्वारा आयकर विभाग को भी कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है। आरोपी जिगनेश से पूछताछ कर हवाला व्यापार अन्य एडवाइजरी कंपनी इस संबंध में किया जा रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri