May 9, 2026

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा मध्यप्रदेश, टीकमगढ़ में 1.2 डिग्री

भोपाल। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर के कारण मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के पंचमढ़ी, टीकमगढ़ और उमरिया सबसे ठंडे रहे। पंचमढ़ी का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और उमरिया का तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंचमढ़ी में ठंड का आलम यह है कि वहां मैदान में बर्फ जम गई है।

वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात की जाए तो ग्वालियर में 4.3 डिग्री, गुना में 5.2 डिग्री, शाजापुर में 5.0 डिग्री, राजगढ़ में 5.5 डिग्री, उज्जैन में 5.0 डिग्री, रतलाम में 5.2 डिग्री, सागर में 4.0 डिग्री, रायसेन में 3.2 डिग्री, दमोह में 2.5 डिग्री, अबगांव में 3.1 डिग्री, इंदौर में 6.6 डिग्री, होशंगाबाद में 8.4 डिग्री, बैतूल में 2.8 डिग्री, खरगोन में 3.5 डिग्री, धार में 5.2 डिग्री, सिवनी में 5.0 डिग्री, नरसिंहपुर में 7.4 डिग्री, भोपाल में 5.3 डिग्री, जबलपुर में 4.4 डिग्री, खजुराहो में 4.0 डिग्री, सीधी में 3.2 डिग्री, सतना में 5.2 डिग्री और रीवा में 4.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri