May 7, 2026

कोहरे ने ओढ़ाई चादर, ठंड बढ़ी

भोपाल। मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर कोहरा छाया है। राजधानी भोपाल सहित कई इलाके शीतलहर की चपेट में है। हालाँकि पिछले दो-तीन दिन रात के न्यूनतम तापमान में उछाल जरुर देखने को मिला है लेकिन ठंड का प्रभाव कायम है। ठंड को देखते हुए उज्जैन में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश भी हुई है। प्रदेश के मलाजखंड में 47.3 मिमी, जबलपुर में 11.6 मिमी, उमरिया में 12.8 मिमी, सिवनी में 16.4 मिमी, सीधी में 1.4 मिमी, बैतूल में 40.8 मिमी, होशंगाबाद में 2.2 मिमी, दमोह में 7.0 मिमी, पचमढ़ी में 0.5 मिमी, सागर में 9.8 मिमी, मंडला में 8.0 मिमी और रीवा में 2.7 मिमी बारिश हुई है।

वहीँ अगर तापमान की बात करे तो सबसे कम तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया है। वहीँ दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, खजुराहो, गुना, नरसिंहपुर, नौगांव, रायसेन, धार, खरगोन और सागर में भी तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri