इंदौर। प्रदेश के ज्यादातर हिस्से इस समय शीत लहर की चपेट में है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। कोहरे का असर हवाई यातायात और रेल यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। इंदौर में कोहरे के कारण चार विमानों को डायवर्ट किया गया।
जिन चार विमानों को अहमदाबाद में लैंड कराया गया है, उनमे गोएयर की कोलकता से इंदौर और बैंगलोर से इंदौर, विस्तार की दिल्ली से इंदौर, इंडिगो की मुंबई से इंदौर आने विमान शामिल है। सभी विमानों को अहमदाबाद में लैंड कराया गया है।
वहीँ रेल यातायात की बात करे तो नागपुर-इंदौर एक्सप्रेस, जम्मू तवी-इंदौर एक्सप्रेस, भिंड-इंदौर, जबलपुर-इंदौर, मालवा एक्सप्रेस सहित अन्य कई ट्रेन कोहरे के कारण लेट चल रही है।
इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल ने बताया कि इंदौर और अन्य शहरों में घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हुई है। कई उड़ाने लेट हो रही हैं। वहीं रेलवे विभाग के अनुसार घने कोहरे के चलते कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं।
