May 4, 2026

प्रशासन की अमानवीयता- घर में रखा शव, बुलडोज़र चढा तोड़ दिया मकान

कटनी। कटनी जिला प्रशासन का शर्मनाक रवैया सामने है। यहाँ जिला प्रशासन ने उस घर पर भी बुलडोजर चला दिया, जिस घर में एक महिला का शव रखा हुआ था। परिजन बार-बार अधिकारियों से मिन्नते करते रहे कि अंतिम संस्कार हो जाने दो फिर मकान तोड़ देना। लेकिन प्रशासन ने एक ना सुनी और मकान तोड़ दिया। यही नहीं प्रशासन ने कड़ाके की ठंड के बीच सरकारी जमीन पर बने कई कच्चे-पक्के मकानों को भी तोड़ दिया। इस कारण इतनी ठंड के बावजूद परिवार को बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रात गुजरना पड़ी।

दरअसल मध्य प्रदेश में इन दिनों कमलनाथ सरकार भूमाफिया के खिलाफ अभियान चला रही है। बड़ी संख्या में भूमाफियाओं की अवैध संपत्ति को तोड़ा जा रहा है। इसी अभियान के तहत कटनी से क्रूरता की हद पार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है। जिले के स्लीमनाबाद में माफिया दमन दल ने सरकारी जमीन पर बने कई कच्चे-पक्के मकान तोड़ दिए। इस कड़ाके की ठंड में भी गरीबों को बेघर कर दिया।

जिस समय माफिया दमन दल गरीबों के मकानों को तोड़ रहा था उस समय एक घर में महिला का शव रखा हुआ था। परिजनों ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि क्रिया कर्म की मोहलत दे दीजिए। उसके बाद वह घर खाली कर देंगे। लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी और घर पर बुलडोजर चला दिया। हालांकि पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।

कड़ाके की ठंड में गरीबों के घरों को तोड़ने के कारण परिवार के लोगों को पेड़ के नीचे आग जलाकर रात काटना पड़ी। छत तो गई खाने के भी लाले पड़े हुए है। मासूम बच्चों की आंखे टकटकी लगाकर मदद का इंतजार कर रही है। प्रशासन ने बेघर किया लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन और राजनेता कोई भी इनके मदद में आगे नहीं आया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri