May 9, 2026

सागर में प्लेन क्रैश, पायलट और ट्रेनी की मौत

सागर। सागर जिले के ढाना हवाई अड्डे पर भारी कोहरे के चलते एक प्रशिक्षु विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई। घटना के बाद दिल्ली से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सागर के लिए रवाना हुए।

दरअसल चिमेस एविएशन एकेडमी ढाना से पायलट अशोक मकवाना और ट्रेनी पीयूष चंदेल ने रात करीब 8:35 बजे उड़ान भरी। करीब आधे घंटे बाद लौटने के दौरान पायलट को कोहरे के कारण हवाई पट्टी दिखाई नहीं दी। इस कारण दोनों ने हड़बड़ी में प्लेन को खेत में उतार दिया , जिससे वह क्रैश हो गया। हादसे के बाद आनन-फानन में दोनों को सागर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एकेडमी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों मृतक मुंबई के रहने वाले थे। उड़ान भरने से पहले इन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि थोड़ी देर में कोहरा इतना बढ़ जाएगा। बता दे कि करीब 10 साल पहले भी चिमेस एविएशन एकेडमी का एक विमान जबलपुर के बरगी डैम में गिर गया था जिसमे एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri