उज्जैन। जहाँ एक तरफ नागरिकता संशोधन अधिनियम यानि CCA के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीँ बड़ी संख्या में लोग इसके समर्थन में भी सामने आ रहे हैं। सोमवार को उज्जैन के आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में हजारों लोग CCA के समर्थन में जुटे। सभी लोग यहाँ से शहर में रैली बनाकर निकले। हालाँकि रैली के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है। इस रैली को 65 से अधिक सामाजिक संगठनों का समर्थन है। रैली को देखते हुए उज्जैन में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
