May 10, 2026

शर्मसार हुई इंसानियत, भाई स्ट्रेचर पर घर ले गया अपनी बहन का शव

सीधी। एक भाई अपनी बहन की मौत के बाद उसके शव को अस्पताल से घर ले जाने के लिए घंटो शव वाहन के लिए मशक्कत करता रहा। बहन की मौत से बिखलते भाई की किसी ने एक ना सुनी। आख़िरकार भाई को अपनी बहन के शव को स्ट्रेचर पर रखकर ही घर ले जाना पड़ा।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह तस्वीर है सीधी जिला अस्पताल की। जिला मुख्यालय के नजदीक नूतन कॉलोनी निवासी इंद्रवती यादव पति स्वर्गीय विश्वनाथ की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अपनी बहन की मौत के बाद उसके शव को घर ले जाने के लिए भाई शव वाहन उपलब्ध कराने के लिए घंटो मशक्कत करता रहा, लेकिन लाचार भाई की किसी ने नहीं सुनी। ऐसे में भाई अपनी बहन के शव को अस्पताल के अंदर से स्ट्रेचर पर रखकर कड़कड़ाती ठंड के बीच बाजार से होते हुए अपने घर पहुंचा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri