बैतूल। बैतूल जिले के कीरपुरा ग्वालपुरा गाँव के रहवासियों को इन दिनों फ्लोराइड युक्त पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। फ्लोराइड युक्त पानी पीने से रहवासियों के दांत पीले हो रहे हैं। कई लोगों के दांत घिस गए हैं, वहीँ कई लोगों के दांत कमजोर होने से उन्हें जोड़ो में दर्द की परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है।
दरअसल कीरपुरा ग्वालपुरा के हैंडपंप से फ्लोराइड युक्त पानी निकल रहा है। क्षेत्र में दूसरा कोई हैंडपंप या पानी की व्यवस्था न होने से रहवासियों को इसी पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। रहवासी अपनी परेशानी को लेकर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली।
रहवासियों का कहना है कि मोहल्ले का लोग इसी हैंडपंप के पानी का उपयोग करने पर मजबूर है। आसपास अन्य कोई दूसरा हैंडपंप नहीं है। फ्लोराइड युक्त पानी पीने से बच्चों और युवाओं के दांत ख़राब हो गए है।
