May 10, 2026

सुरंग बना कर लगाई सेंध

बालाघाट। बालाघाट जिले में चोरों ने एक दुकान के पीछे सुरंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर अपने साथ 30 हजार रुपए नकद और दुकान में रखा आयल ले गए। दुकान मालिक ने इस सम्बन्ध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

चोरी के घटना बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र के देवलगाँव में हुई है। यहाँ बस स्टैंड पर हेमेन्द्र हरिनखेड़े नाम के शख्स की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। अज्ञात चोर रात के समय दुकान के पीछे से सुरंग बनाकर अंदर घुसे और 30 हजार रुपए नकद व आयल चुराकर फरार हो गए।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए है। देवलगाँव के दुकान संचालकों का कहना है कि इस क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri