नरसिंहपुर। वन विभाग बालाघाट, सिवनी, लखनादोन होते हुए नरसिंहपुर पहुंचे दो नर हाथियों को पकड़ने की तैयार कर रहा है। इन हाथियों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से दोनों हाथियों को पकड़ने की इजाजत मांगी है।
वन विभाग का कहना है कि अगर दोनों हाथियों ने किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुँचाया तो मंत्रालय के जवाब का इंतजार किए बिना दोनों हाथियों को पकड़ा जाएगा। विभाग इन हाथियों को पकड़ने के बाद इन्हें ट्रेनिंग देकर नेशनल पार्कों में पर्यटकों को बाघ दिखाने में उपयोग लाया जाएगा।
दरअसल इन दो नर हाथियों को लेकर वन विभाग को चिंता इसलिए हो रही है क्यों कि यह दोनों हाथी युवा है। इस समय यह जिस क्षेत्र में घूम रहे हैं वहां खाने के संसाधन कम है। ऐसे में दोनों हाथी खाने के अभाव में उत्पाद भी मचा सकते हैं। इसलिए वन विभाग इन्हें पकड़ना चाहता है।
