May 14, 2026

दीपिका पादुकोण की फ़िल्म ‘छपाक’ मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री

भोपाल। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ़्री कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर फिल्म को टैक्स फ़्री करने की घोषणा की है।

कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा है कि, दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फ़िल्म “छपाक” जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है, को मध्यप्रदेश में टैक्स फ़्री करने की घोषणा करता हूँ। यह फ़िल्म समाज में ऐसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद और जीने के जज़्बे की कहानी पर आधारित है और ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है।“

बता दे कि फिल्म ‘छपाक’ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और उससे जुड़े संगठन फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे है। दरअसल दीपिका पादुकोण ने JNU पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया था। तभी से फिल्म का बहिष्कार करने की मांग उठने लगी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri