May 15, 2026

टीचर्स को डाँस करना पड़ा भारी, कारण बताओ नोटिस जारी

बड़वानी। शासकीय स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका को वार्षिक उत्सव पर डांस करना भारी पड़ गया। शिक्षक और शिक्षिका के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद स्कूल के प्राचार्य ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल बड़वानी के हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक दो में 3 और 4 जनवरी को वार्षिक उत्सव मनाया गया था। उत्सव के दौरान स्कूल के शिक्षक श्रीराम बड़ोले और शिक्षिका करुणा वेस ने स्टेज पर चढ़कर ‘सीटी बजाए’ गाने पर डांस किया था। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद प्राचार्य ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

स्कूल के प्राचार्य इक़बाल आदिल का कहना है कि शिक्षिका स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर बच्चों को डांस सिखाती है। बच्चों की जिद पर ही शिक्षक और शिक्षिका ने डांस किया था लेकिन वीडियो वायरल होने के कारण दोनों को नोटिस जारी किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri