भोपाल। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। हाड कपां देने वाली ठण्ड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। राजधानी भोपाल में भी कलेक्टर ने शहर के सभी निजी, सरकारी और सीबीएसई स्कूलों को सुबह 9:30 बजे के बाद ही शुरू करने का आदेश दिया है।
शीत लहर के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान पांच डिग्री से भी कम या उसके आसपास पहुँच गया है।पचमढ़ी में सबसे कम 1.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यहाँ घरों के बाहर खड़े वाहनों पर बर्फ जम गई। वहीँ छिंदवाड़ा जिले के चौरई ब्लॉक में भी खेतों में फसलों पर जमी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई।
अगर प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात करे तो राजधानी भोपाल में 4.6 डिग्री, जबलपुर में 4.8 डिग्री, सतना में 4.4 डिग्री, शाजापुर में 4.0 डिग्री, गुना में 5.0 डिग्री, रीवा में 3.5 डिग्री, सीधी में 4.0 डिग्री, इंदौर में 8.1 डिग्री, खजुराहो में 4.5 डिग्री, उज्जैन में 5.8 डिग्री, ग्वालियर में 3.9 डिग्री, उमरिया में 2.2 डिग्री और बैतूल में 1.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
