May 15, 2026

जहाँ से गुज़रना नहीं था गंवारा अब घूमने जा रहे लोग

बैतूल। कुछ महीनों पहले शहर के जिस ट्रेंचिंग ग्राउंड से बदबू आती थी। आज उस जगह पर एक खूबसूरत बगीचा बन गया है। बदबू के मारे जो लोग पहले इस क्षेत्र के आसपास भी नहीं भटकते थे। आज वह यहाँ दौड़े चले आते हैं। कचरे के ढेर की जगह खूबसूरत बगीचा बनाने का काम किया है मुलताई नगर पालिका की टीम।

बैतूल जिले की मुलताई नगर पालिका ने अपनी स्वच्छता की मुहिम से शहर की तस्वीर बदल कर रख दी है। हर में स्वच्छता के बीज बोये जा रहे हैं। शहर को साफ़ रखने में ट्रेंचिंग ग्राउंड बड़ी समस्या था क्यों कि यहाँ इकठ्ठे हुए कचरे से से बदबू आने लगी थी। ऐसे में मुलताई नगर पालिका ने कचरे के ढेर की जगह खूबसूरत बगीचा बनाने की ठानी। इसके लिए नगर पालिका ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के आस पास बाउंड्री वाल बनाई। इसके बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड पर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया।

आज ट्रेंचिंग ग्राउंड पर ट्रीटमेंट प्लांट में वेस्ट मटेरियल एफएसटी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा टायर और कांच की बोतल जैसी चीजें को बगीचें के सुंदरीकरण में उपयोग किया। उसके अलावा नगर पालिका ने यहाँ गौ समाधि भी तैयार की। जहाँ गायों के शवों को दफना दिया जाता है। एक साल बाद उससे खाद मिलती है। यह खाद खेतों के लिए बहुत उपयोगी है। वहीँ ट्रेचिंग ग्राउंड पर जमा प्लास्टिक की पन्नियों के निपटारे के लिए प्लांट लगाकर इसकी भी रिसाइक्लिंग की जा रही है।

कचरे के ढेर की जगह खूबसूरत बगीचा बनने से क्षेत्र के लोग काफी खुश है। अब लोग इस बगीचे में घूमने आते हैं। स्कूली बच्चे इस पार्क में घूमने के साथ -साथ कचरे से जैविक खाद बनाने के तरीके भी सीख रहे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri