रतलाम। रतलाम जिले का एक किसान इन दिनों सुर्ख़ियों में है। किसान ने अपनी दो बीघा जमीन पर ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए है। किसान का यह प्रयोग क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग किसान के खेत में पहुंचकर ड्रैगन फ्रूट के पौधों को देखने और इसके बारे में जानने के लिए आ रहे हैं।
दरअसल जिले की पिपलोदा तहसील के ग्राम गणेश गंज में रहने वाला किसान दशरथ पाटीदार ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहा है। रतलाम जिले में शायद पहली बार कोई किसान ने ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहा है। किसान दशरथ पाटीदार ने बताया कि करीब 18 माह पहले वह गुजरात से ड्रैगन फूड के पौधे लेकर आए थे। उन्होंने इस पौधों को दो बीघा क्षेत्र में लगा दिया।
दशरथ का कहना है कि ड्रैगन फ्रूट की खासियत यह है कि इसकी औसतन उम्र लगभग 25 वर्ष है। ऐसे में एक बार फसल लगाने के बाद 25 वर्षों तक आप इसके फलों से लाभ उर्जित कर सकते हैं।
