May 15, 2026

ककाडा आरती की रोशनी से नहा उठा नर्मदा तट

खरगोन। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खरगोन जिले की पौराणिक और ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में रविवार को महामृत्युंजय रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें मालवा-निमाड़ सहित अन्य जिलों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान महामृत्युंजय के शिव रथ को अपने हाथों से खींच कर नर्मदा तट पर लेकर पहुँचे। इसके बाद नर्मदा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा एवं भगवान महामृत्युंजय की काकड आरती की।

दरअसल हर साल मकर संक्रांति के पूर्व आने वाले रविवार को महामृत्युंजय पारमार्थिक न्यास इंदौर द्वारा महेश्वर स्थित नर्मदा तट तक महामृत्युंजय रथ यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान शिव रथ को श्रद्धालु खिंच कर नर्मदा तट पर ले गए। नर्मदा तट पर शिव रथ के पहुँचते ही हजारों भक्तों द्वारा आतिशबाजी की गई। इसके बाद भगवान महामृत्युंजय की काकड़ा आरती की गई। इस दौरान पूरा नर्मदा तट आरती की रोशनी से नहा गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri