May 10, 2026

कांग्रेस विधायक ने पूर्व भाजपा विधायक को लेकर कहा वह मेरा बाल भी टेढ़ा नहीं कर सकते

बैतूल। बैतूल से कांग्रेस के विधायक निलय डागा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में निलय डागा पूर्व भाजपा विधायक को लेकर कह रहे है कि वह अब विपक्ष में हैं और मेरा बाल भी टेढ़ा नहीं कर सकते है। मैं अपनी पर आया तो बहुत कुछ कर सकता हूँ।

दरअसल फुटकर व्यापारियों से बातचीत के दौरान विधायक निलय डागा ने भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल को लेकर कहा कि वह अब विपक्ष में हैं और मेरा बाल भी टेढ़ा नहीं कर सकते है। मेरे दादा परदादाओं ने 58 गांव की मालगुजारी की है। मैं अपने पर आ गया तो बहुत कुछ कर सकता हूँ।

बता दे कि बैतूल नगर पालिका ने कोठी बाजार के साप्ताहिक बाजार और गुजरी को अभिनंदन सरोवर के पास शिफ्ट किया है। इसका फुटकर व्यापारियों के साथ सभी छोटे बड़े व्यापारी कर रहे है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार को जहाँ पर शिफ्ट किया गया है वहां ग्राहक खरीदी करने के लिए नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हमारे सामने रोजी-रोटी का संकर खड़ा हो गया है। व्यापारियों की मांग है कि साप्ताहिक बाजार और गुजरी कोठी बाजार में ही लगाया जाए। अपनी इसी मांग को लेकर व्यापारी विधायक निलय डागा से मिलने पहुंचे थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri