भोपाल। एक बार फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के बीच तकरार देखने को मिल रही है। सोनिया गाँधी से मुलाकात के बाद जब कमलनाथ से सिंधिया के सड़क पर उतरने के बयान पर सवाल दागा तो कमलनाथ ने कहा कि, “तो सिंधिया उतर जाए”।
दरअसल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि सोनिया गाँधी से समन्वय समिति की मीटिंग अच्छी हुई है। सोनिया गाँधी से नगरी निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। इसके अलावा प्रदेश के संगठनों के पुनर्गठन की बात भी हुई है। वहीँ सरकार और संगठन के समन्वय पर कमलनाथ ने कहा कि मैं अध्यक्ष हूं मेरा काम है समन्वय बनाने का।
इस दौरान जब कमलनाथ से सिंधिया के सड़क पर उतरने के बयान पर जवाब माँगा तो उन्होंने कहा कि, “तो सिंधिया उतर जाए”। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिक्षकों के समर्थन में अपने ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी थी।
