May 9, 2026

सिंधिया के बयान पर मंत्री गोविंद सिंह ने दी नसीहत

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादत्य सिंधिया के बीच जारी घमासान में अब उनके समर्थक भी कूद पड़े है। सिंधिया के सड़क पर उतरने वाले बयान पर कमलनाथ कैबिनेट में मंत्री गोविंद सिंह ने उन्हें नसीहत दी है। वहीँ मंत्री और सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो पूरे देश के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।

मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि, स्वतंत्र भारत है जिसको उतरना है उतर सकता है इसमें कोई क्या कर सकता है। सरकार ने 5 वर्षों के लिए वचन दिया है 1 वर्ष के लिए नहीं। साथ ही उन्होंने सिंधिया को नसीहत देते हुए कहा कि सिंधिया कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें सार्वजनिक रूप से इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। जो काम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को राज्य की जनता ने दिया है कि वह आंदोलन, प्रदर्शन करें वह हमारी पार्टी के नेताओं को नहीं करना चाहिए।

सिंधिया समर्थक मानी जाने वाली मंत्री इमरती देवी ने कहा कि अगर महाराज सड़क पर उतरेंगे तो पूरी कांग्रेस सड़क पर उतर जाएगी। उनके साथ राहुल गाँधी, दिग्विजय सिंह और हमारे मुख्यमंत्री कमलनाथ भी है। लेकिन ऐसी स्थिति नहीं बनेगी।

गौरतलब है कि सिंधिया ने टीकमगढ़ में अतिथि शिक्षकों द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर कहा था कि कांग्रेस के वचन पत्र को हर हाल में पूरा किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो वचन पत्र को पूरा करवाने के लिए हम सड़क पर भी उतरेंगे।

वहीँ जब कमलनाथ से सिंधिया के सड़क पर उतरने के बयान पर सवाल दागा तो कमलनाथ ने तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, “तो सिंधिया उतर जाए”।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri