भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेसी विधायक मनोज चौधरी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मनोज चौधरी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्णय में उनका साथ देने की बात कही हैं। बता दे कि मनोज चौधरी उन कांग्रेसी विधायकों में शामिल है, जो इस समय बेंगलुरु में हैं।
मनोज चौधरी ने वीडियो में कहा है कि, “वर्तमान में जो परिस्थितियाँ बनी है, उसका कारण क्या है। महाराज और उनके समर्थकों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, वह सब के सामने हैं। ऐसी परिस्थितियों में हम महाराज साहब के साथ है और आगे भी रहेंगे। महाराज साहब का जो भी निर्णय होगा, वह हम सब के लिए सर्वोपरि होगा।”
गौरतलब है कि कांग्रेस की तरफ से कहा जा रहा है कि सिंधिया समर्थक विधायक भाजपा में जाने को तैयार नहीं हैं। सिंधिया के आदेश पर सभी विधायक बेंगलुरु गए थे, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया था कि सिंधिया भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
