भोपाल। सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में ढील देते हुए सोमवार से देश कई हिस्सों में घरेलु विमान सेवा और एक जून से रेल सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। ऐसे में ऐसे शहरों जहाँ आने-जाने के लिए ई-पास की सुविधा अनिवार्य हैं, वहां ई-टिकट को ही ई-पास के रूप में मान्य किया जाएगा। यानि यात्री ई-टिकिट दिखाकर अपने निवास से रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और वहां से अपने निवास स्थान तक जा सकेगा।
अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आईसीपी केशरी ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन में नागरिकों के आने-जाने के लिए ई-पास की सुविधा अनिवार्य की गई है। ऐसे में घरेलु विमान सेवा या रेल सेवा से इन शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए ई-टिकट को ही ई-पास के रूप में मान्य किया जाएगा।
यह ई-पास अपने निवास से रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और यहाँ से निवास तक के लिए मान्य होगा। ई-टिकट में आवेदक के सभी विवरण दर्ज होते हैं।
