भोपाल। सोमवार से प्रदेश में नौतपा की शुरुआत हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे होने का अनुमान जताया है। इस दौरान पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीट वेव (लू) की आशंका जताई गई है। रविवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में लू चली। वहीँ अगले 24 घंटों के दौरान छतरपुर, ग्वालियर, रीवा, सीधी, खंडवा, खरगोन, सागर, दमोह, टीकमगढ़ जिलों में तेज लू चलेगी।
रविवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 44।1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। यह राजधानी में इस सीजन का अधिकतम तापमान है। वहीँ ग्वालियर, नौगांव, खजुराहो, खरगोन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में वातावरण पूरी तरह से शुष्क होने और कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ रही हैं। इससे मध्यप्रदेश के अलावा आस-पास के राज्यों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से आ रही गर्म हवा भी तापमान में इजाफा कर रही है। शुक्ला के मुताबिक अभी 3-4 दिन में गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना है।
