भोपाल। मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के नए मामले आने की संख्या कम नहीं हो सकी है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 212 नए मामले सामने आए है। इससे प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 6935 पर पहुँच गई है। वहीँ छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 258 हो गया है।
सोमवार को सबसे ज्यादा मामले राजधानी भोपाल में आए हैं। यहां 57 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दे कि भोपाल में अब तक कोरोना संक्रमण के 1413 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 50 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अब तक 815 स्वस्थ हो चुके हैं।
वहीँ इंदौर में सोमवार का दिन राहत भरा रहा। सोमवार को यहां कोरोना के 39 नए मरीज सामने आए है। यह संख्या पिछले कुछ दिनों से सामने आ रहे मामलों से कम है। नए मरीजों में एमवायएच का एक डॉक्टर भी शामिल है। इन्हें मिलाकर अब इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले 3103 हो चुके हैं। वहीँ एक व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 117 हो चुकी है। इंदौर में 1484 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 1502 मरीजों का उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है।
उज्जैन में सोमवार को संक्रमण के 26 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या 601 हो गई है जबकि 54 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 248 लोगों के ठीक होने के बाद उज्जैन में एक्टिव मरीजों की संख्या 299 रह गई है। वहीँ धार और देवास में तीन-तीन नए मामले सामने आए है। इन्हें मिलाकर धार में नए मरीजों की संख्या 114 और देवास में नए मरीजों की संख्या 83 हो गई है। धार में अब तक तीन संक्रमितों की मौत और 105 ठीक हो चुके हैं जबकि देवास में 8 की मौत और 54 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंदसौर जिले के हॉटस्पॉट गुदरी क्षेत्र से कोरोना का एक और मरीज सामने आया है। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 88 हो गई है।
बुरहानपुर में सोमवार को 10 नए मामले सामने आए है। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 289 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 13 पर पहुँच गया है। झाबुआ में एक नया मामला सामने आने से संक्रमितों की संख्या 13 पर पहुँच गई है। इनमें से छह लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि छह लोगों का इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो चुकी हैं। खरगोन के महेश्वर में पॉजिटिव मिलने पर 68 वर्षीय बुजुर्ग को खरगोन रेफर किया गया।
सोमवार को जबलपुर में कोरोना का एक पॉजिटिव मामला सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या 213 पर पहुँच गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुँच गया है। जबलपुर में कोरोना वायरस के 54 एक्टिव केस हैं। वहीँ ग्वालियर-चंबल में 20 नए संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। इनमें ग्वालियर में 10, मुरैना में 7, भिंड में दो और दतिया में एक मामला सामने आया है। इनके अलावा डिंडोरी में 7, सिंगरौली में 4, बालाघाट में 3, नरसिंहपुर में 3, दमोह में 2, सतना, शहडोल, पन्ना, सीधी, मंडला, रीवा में 1-1 नया संक्रमित मिला है।
