इंदौर। टीवी कलाकार प्रेक्षा मेहता ने इंदौर के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रेक्षा मुंबई में रहती थी। वह लॉकडाउन से पहले ही इंदौर लौटी थी। परिजनों ने बताया कि प्रेक्षा लॉकडाउन में काम नहीं मिलने से परेशान थी। इसलिए उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
आत्महत्या करने से पहले प्रेक्षा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मेसेज लिखा था। उसमें उन्होंने अवतार सिंह पाश की कविता की पंक्तियां ‘सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना….’ लिखी थीं। व्हाट्सएप पर उनका यही आखिरी स्टेटस था।
बता दे कि प्रेक्षा मेहता को उनके अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय नाट्य उत्सवों में फर्स्ट प्राइज मिल चुका था। मंटो के लिखे नाटक ‘खोल दो’ पर उन्होंने अपना पहला स्टेज परफॉर्म किया था। उन्होंने क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड में अभिनय किया था। इसके अलावा प्रेक्षा ‘खूबसूरत बहू’, ‘बूंदें’, ‘राक्षस’, ‘प्रतिबिंब’, ‘पार्टनर्स’, ‘हां’, ‘थ्रिल’, ‘अधूरी औरत’ जैसे नाटकों में भी काम कर चुकी थी।
