इंदौर। इंदौर में बुधवार से सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे। इस संबंध में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने अपने आदेश में कार्यालयों में न्यूनतम 50 फीसदी कर्मचारियों को उपस्थित रहने की अनुमति प्रदान की है। वहीँ 100 फीसदी अधिकारी कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण इंदौर में सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब प्रशासन ने सभी सरकारी कार्यालय को खोलने का निर्णय किया है। हालांकि इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना होगा और सेनेटाइजर, ग्लब्स का उपयोग करना होगा।
