भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में भले ही लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन इस बीच राहत की खबरें भी सामने आ रही है। प्रदेश में अब कोरोना रिकवरी रेट 53 प्रतिशत हो गया है, जो कि देश के रिकवरी रेट से ज्यादा है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 41.8 फीसदी है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में अब तक 3689 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 3121 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रिकवरी रेट के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना डबलिंग रेट भी 21 दिन हो गया है। यह भी देश के औसत से ज्यादा है। देश का डबलिंग रेट 15.4 दिन है।
वहीँ इंदौर जिले की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बताया कि इंदौर में सघन सर्वे और टेस्ट के जरिए मरीजों की जल्दी पहचान होने से मृत्यु दर में कमी आई है। इंदौर में इस समय मृत्यु दर 3.6 है, वहीँ भारत की 2.6 जबकि प्रदेश की 4.1 हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह में इंदौर में मृत्यु दर 1.08 रही। वहीँ इंदौर में कोरोना का डबलिंग रेट 30 दिन हो गया है जबकि शहर के संक्रमित वार्ड 79 से घटकर 62 रह गए हैं।
