भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण राजभवन तक पहुँच गया है। बुधवार को राजभवन कैंपस में रह रहे 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें पिछले दिनों संक्रमित पाए गए युवक के माता-पिता भी शामिल है। इसके अलावा कैंपस में रह रहे चार और लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
बता दे कि राजभवन में कोरोना वायरस की दस्तक होने के बाद शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार पर संकट छा गया है। भाजपा ने जल्द ही मंत्रियों को शपथ दिलाने की कवायद चल रही हैं। शिवराज सिंह चौहान भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दे चुके हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कहाँ होगा।
