भोपाल। कोरोना वायरस के कारण नई दुनिया भोपाल के प्रमुख का निधन हो गया है। उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे। बता दे कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें राजधानी के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले चार दिन से वेंटिलेटर पर थे।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुःख जाहिर किया है. शिवराज ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘’दैनिक नईदुनिया’ के वरिष्ठ पत्रकार के निधन का दुःखद समाचार मिला। उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।‘
वहीँ कमलनाथ ने लिखा है कि, ‘दैनिक नईदुनिया , भोपाल के प्रबंध संपादक , वरिष्ठ पत्रकार के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।‘
