July 30, 2026

सांसद शंकर लालवानी ने ज़िला जेल का दौरा कर करोना से बचाव के निर्देश जारी किए

इंदौर। बुधवार को इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने जिला जेल का दौरा किया। उन्होंने जेल की व्‍यवस्‍थाएं देखी और अधिकारियों को कोरोना से बचाव के सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना योद्धाओं को पीपीई किट, मास्‍क, सैनिटाइजर और 3 थर्मल गन भी दी है। जेल में थर्मल गन के प्रयोग से कैदियों अन्‍य कर्मचारियों का बुखार नापना आसान होगा। बता दे कि जिला जेल में करीब 900 कैदी है जिसमें 86 महिलाएं और 9 बच्‍चे भी शामिल है।

सांसद लालवानी ने अधिकारियों को सख्‍त निर्देश कि जेल में कोरोना का प्रसार ना हो। इसके लिए हर संभव इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने जेल में शारीरिक दूरी बनाए रखने, मुंह ढकने और हाथ धोने के लिए भी कहा है। वहीँ अधिकारियों ने सांसद को बताया है कि जेल में नियमित अंतराल पर कैदियों का मेडिकल चेकअप होता है। संदिग्‍ध कैदियों को तुरंत अलग रखा जाता है।

इस बीच जेल में मास्‍क बनाने का काम जारी है जो कैदियों के अलावा पुलिसकर्मियों को भी दिए जाते हैं। साथ जेल में सेनेटाइजर की भी व्‍यवस्‍था की गई है। कोरोना के कारण जेल में कै‍दियों को परिवारजनों से मिलने पर पाबंदी लगी हुई है। जेल प्रशासन ने कोरोना के खतरे को देखते हुए बाहर से सामान मंगवाना भी बंद कर दिया था लेकिन दो महीने से ज्‍यादा के लॉकडाउन के बाद मूलभूत सुविधाओं की कमी होने लगी है। जिसके बाद पूर्ण सावधानी के साथ आवश्‍यक वस्‍तुएं बाहर से मंगवाई जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri