July 30, 2026

पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया

भोपाल। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने घोर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। हालांकि पूर्व सांसद कुछ दिनों पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया था कि मैं 9 फरवरी को ही भाजपा से इस्तीफा दे चुका हूं।

भाजपा ने प्रेमचंद गुड्डू की सदस्यता रद्द करते हुए लिखा है कि आपको 19 मई को कारण बताओं नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब आज तक प्राप्त नहीं हुआ है। यह घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी सिलावट के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भाजपा ने 19 मई को प्रेमचंद गुड्डू को कारण बताओं नोटिस जारी किया था। जिसके जवाब में प्रेमचंद गुड्डू ने पत्र लिखते हुए कहा था कि जब मैं पहले से इस्तीफे दे चुका हूँ तो निश्चित है कि मैं भाजपा का प्राथमिक सदस्य नहीं हूँ। ऐसी स्थिति में मुझे किसी तरह का नोटिस देने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri