July 30, 2026

इंदौर में आज सौ से ज्यादा मरीज होंगे डिस्चार्ज

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में गुरुवार को बड़ी सफलता मिलने वाली है। यहां आज 100 से अधिक मरीज एक साथ डिस्चार्ज किए जाएंगे। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने 100 से अधिक मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने की पुष्टि की है।

आकाश त्रिपाठी ने बताया है कि इंदौर में मरीज़ों के स्वस्थ होने का सिलसिला तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज दोपहर बाद अरविंदो और अन्य हास्पिटल से 100 से अधिक मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। त्रिपाठी ने इन सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

बता दे कि इंदौर में बुधवार को 78 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या 3260 पर पहुँच गई हैं। जबकि तीन लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 122 पहुँच गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri