इंदौर। इंदौर जिले के बेटमा, देपालपुर और गौतमपुरा में दी गई छुट को वापस ले लिया गया है। देपालपुर तहसील के कटकोदा गाँव में संक्रमण फैलने के बाद प्रशासन ने दुकानों और निर्माण कार्यों को बंद कर दिया है। हालांकि उपार्जन केन्द्रों पर गेंहू की तुलाई यथावत रहेगी।
देपालपुर एसडीएम ने अपने आदेश में कहा है कि देपालपुर में किराना, पशु आहार, ऑटो पार्ट्स, मोटर साईकिल, मोची की दुकान, पंचर की दुकान, भवन निर्माण सामग्री की दुकान और भवन निर्माण कार्य करने की अनुमति दी गई थी। देपालपुर के कटकोदा गाँव में संक्रमण फैला है। नगर में बाहरी लोगों के आवागमन की जानकारी मिली है।
दुकानदारों और आम जनता के द्वारा सोशल दिस्टेंसिंग एवं लॉकडाउन के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा प्रशासन द्वारा दी गई छुट का दुरूपयोग किया जा रहा है। क्षेत्र में संक्रमण फैलने से रोकने के उद्देश्य से 28/5/20 से आगामी आदेश तक बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन रखे जाने का आदेश दिया जाता है। उक्त अवधि में मेडिकल को छोड़कर कोई भी दुकान/संस्थान संचालित होगी। उपार्जन केन्द्रों पर गेंहू की तुलाई यथावत रहेगी।
