छतरपुर। मध्यप्रदेश की विश्वप्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में गुरुवार को तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान कई पेड़ गिर गए। हालांकि पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीँ मौसम में आए अचानक बदलाव से लोगों को तेज गर्मी और तपन से राहत मिली है।
आंधी तूफान के साथ आई तेज बारिश के कारण पश्चिमी मंदिर समूह स्थित मतंगेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा जंगल जलेबी का पुराना पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि लॉकडाउन के कारण मंदिर में प्रवेश बंद होने और आवाजाही नहीं होने से कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गिरे पेड़ को हटाने की प्रक्रिया में लग गए हैं। आंधी से आस-पास भी कई पुराने पेड़ गिर गए।
