सागर। मध्यप्रदेश के सागर में अमानवीयता की पराकाष्ठा नजर आई। यहां पॉजिटिव मरीजो की शिफ्टिंग के बाद एम्बुलेंस का पैरा मेडिकल स्टाफ गश्त खाकर गिर पड़ा, लेकिन करीब 25 मिनट तक किसी ने उसकी मदद नहीं की। बाद में 108 के कर्मचारियों ने उसे उठाया।
दरअसल यह वाक्या उस समय हुआ जब कोरोना पॉजिटिव मरीजों को टीवी अस्पताल से बीएमसी में शिफ्ट किया जा रहा था। मरीजों की शिफ्टिंग के बाद एम्बुलेंस का पैरा मेडिकल स्टाफ गश्त खाकर गिर गया। इस दौरान करीब 25 मिनिट तक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के किसी भी कर्मचारी ने उसकी मदद नहीं की। बाद में 108 के कर्मचारियों ने उसे उठाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीँ अधिकारी मामले की जबावदेही से बच रहे हैं।
