इंदौर। फोटो-वीडियो व्यवसाय से जुड़े लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात की है। उन्होंने सांसद शंकर लालवानी को लॉकडाउन के कारण फोटोग्राफी व्यवसाय पर उपजे संकट से अवगत कराया। साथ ही सांसद को ज्ञापन सौंप कर कुछ मांगे भी रखी।
दरअसल इंदौर में इंदौर जिले में छोटे-बड़े करीब 2000 से अधिक लोग फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े हैं। फोटोग्राफी व्यवसाय से ही इनके परिवार का गुजारा होता है। लॉकडाउन का फोटोग्राफी व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है। बड़ी संख्या में शादियां कैंसिल हो गई हैं। वहीँ जो शादियां हुई हैं, उनमें भी लोगों की सीमित संख्या के कारण फोटोग्राफी नहीं करवाई जा रही हैं। इसको देखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंप कर कुछ मांगे रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद लालवानी से मांग की है कि विवाह आदि कार्यों में लॉकडाउन के बाद फोटोग्राफी हेतु कम से कम 5 लोगों की अनुमति हो। फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोगों के द्वारा लिए जा चुके किसी भी प्रकार के लोन व कर्ज में कम से कम 1 वर्ष तक लगने वाले ब्याज में माफ़ी व किश्तों को नहीं भरने की छूट प्राप्त हो। क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में हमारे लिए गुजर-बसर करना भी बहुत कठिन हो गया है। शासकीय कार्यों व योजनाओं में फोटो व वीडियो के लिए भी कार्य अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त हो। फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े परिवार के बच्चों की शिक्षा ना रुके इसलिए स्कूलों व विश्वविद्यालय की फीस में भी कुछ छूट प्राप्त हो।
बता दे सांसद लालवानी से मुलाकात के दिनेश जगवानी, ऋषी जायसवाल, सोनल गुप्ता, नितिन कुशवाहा, धर्मेन्द्र शर्मा, धीरज वर्मा, कपिल पंवार, मनीष सुनहरे, जितेन्द्र, आकाश आदि लोग उपस्तिथ रहे।
