May 10, 2026

तुलाई नहीं होने से परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

सीहोर। तुलाई नहीं होने से परेशान सैकड़ों किसानों ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। किसान पिछले दो-तीन दिनों से तुलाई के लिए टोकन नहीं मिलने से परेशान है। किसान सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

सरकारें भले ही किसानों के हित के लंबे-चौड़े दावें करें, लेकिन हकीकत में किसानों को प्रशासन की लापरवाही के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के श्यामपुर तहसील का है। यहां प्रशासन की तरफ से किसानों को मेसेज कर गेहूं की उपज लेकर सेंटर पर आने के लिए कहा गया। जब किसान अपनी उपज लेकर सेंटर पहुंचे तो पता चला कि नंबर आने में कुछ समय लगेगा।

दो-तीन दिन बीत जाने के बाद भी तुलाई का नंबर नहीं आया तो किसानों का सब्र टूट गया। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप था कि वे लोग सेंटर पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर इंतजार ही कराना था तो हमें मेसेज करके बुलाया ही क्यों? किराए के वाहन से अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों को रोजाना 1500 से 3000 रुपए का नुकसान हो रहा हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri