May 10, 2026

गुजराती स्कूल के चेयरमैन का अस्थमा अटैक से निधन, सदमे में पत्नी की भी मौत

इंदौर। अस्थमा अटैक आने से आरआरएमबी गुजराती हायर सेकंडरी स्कूल के चेयरमैन 65 वर्षीय प्रकाश शाह की मौत हो गई है। शाह की मौत के सदमे से उनकी पत्नी स्मिताबेन ने भी आधे घंटे के अंदर दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया।

बता दे कि शाह दम्पत्ति स्नेहलतागंज के श्रीनाथ अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। शनिवार रात करीब 12 बजे स्मिताबेन ने पड़ोसी को फोन कर बताया कि पति की तबीयत खराब हो गई है। पड़ोसी जब तक उनके घर पहुंचते तब तक प्रकाश शाह की मौत हो चुकी थी जबकि पत्नी पास ही में जोर-जोर से सांस ले रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने एम्बुलेंस को बुलाया, लेकिन एम्बुलेंस आने से पहले ही स्मिताबेन ने भी दम तोड़ दिया।

शाह दम्पत्ति की मौत के बाद उनके पड़ोसी दहशत में आ गए कि कहीं उनकी मौत कोरोना से तो नहीं हुई। जिसके बाद डॉक्टर ने साफ़ किया कि प्रकाश शाह और उनकी पत्नी की सामान्य मौत हुई है। उन्हें कोरोना नहीं था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri