April 27, 2026

विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ भाजपा का नया चेहरे होंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की सहमति के बाद राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनके नाम का एलान किया है। इसके अलावा दिल्ली में भी मनोज तिवारी को हटाकर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी गई है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद से ही छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष को बदलने की बात कही जा रही थी। विष्णुदेव साय की नियुक्ति अगले विधानसभा चुनाव तक के लिए की गई है। वह इससे पहले भी दो बार छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। विष्णुदेव साय इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान संभाल चुके हैं।

विष्णुदेव साय को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का करीबी माना जाता है। विष्णुदेव साय 1999 से 2014 तक रायगढ़ से सांसद रहे हैं। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री रहे है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब निवर्तमान सांसदों के टिकट काटे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं तो विष्णुदेव साय ने भी अपना नाम आगे करते हुए चुनाव न लड़ने की बात कही थी।

विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ सदस्य विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष पद का दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में समस्त कार्यकर्तागण भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सफल होंगे।‘

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri