इंदौर। चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार इंदौर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने शहीद कोरोना वारियर्स के परिजनों ने मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि, ’आज इंदौर प्रवास पर हूं और शहीद कोरोना वारियर्स के परिजनों से भेंट की। लोक कल्याण व जनसेवा हेतु अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले शहीदों का परिवार स्वयं को अकेला न समझे। मैं और पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी है। मैं उन्हें और उनके परिवार को प्रणाम करता हूं।‘
बता दे कि शिवराज सिंह चौहान इंदौर में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सोमवार शाम को 5 बजे से 5:30 बजे तक प्रेस कान्फ्रेंस में भाग लेंगे। शाम 5:35 बजे से 6:20 बजे तक इंदौर ज़िले के जनप्रतिनिधियों से रेसीडेंसी कोठी में भेंट करेंगे। इसके पश्चात सांवेर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार 9 जून को सुबह 9 बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
