May 18, 2026

मप्र में शुरू हुई 12वीं की परीक्षा, स्क्रीनिंग और सेनेटाइज कर कराया परीक्षा केंद्रों में प्रवेश

भोपाल। कोरोना संकट के बीच मंगलवार से मध्यप्रदेश में 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे शुरू हुई परीक्षा के लिए विद्यार्थी एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुँच गए थे। कोरोना वायरस के चलते इस बार परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कराया गया। इस दौरान थर्मल स्कैनर से उनका तापमान मापा गया और हाथों में सैनिटाइजर लगाकर परीक्षा केंद्रों के अंदर भेजा गया। परीक्षा केंद्रों के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। परीक्षा कक्ष के अंदर छात्रों को एक-एक बेंच छोड़कर शारीरिक दूरी बनाकर रखा गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9551 हो गया है जबकि मरने वालों की संख्या 407 पर पहुँच गई है। प्रदेश में अब तक 6536 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri