May 18, 2026

इलाज के दौरान बुजुर्ग को पलंग से बांधकर रखने वाले हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निलंबित

राजगढ़। इलाज के दौरान इलाज के पैसे ना होने पर बुजुर्ग को पलंग से बांधकर रखने के मामले में अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया है। साथ ही हॉस्पिटल के प्रबंधक के विरुद्ध कोतवाली थाना शाजापुर में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने हॉस्पिटल के संचालक की उपस्थिति में अस्पताल के कक्ष क्रमांक 1 से 6 तक को सील कर अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों मध्यप्रदेश के शाजापुर स्थित सिटी हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग को पलंग से बांधकर रखने का मामला सामने आया था। बुजुर्ग मरीज की बेटी का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने बकाया राशि वसूलने के लिए मरीज को पलंग से बांध दिया। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी।

मामले में कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि पिछले दिनों सिटी हॉस्पिटल में राजगढ़ जिले के लक्ष्मीनारायण को ईलाज के दौरान पलंग से बांधने का मामला सामने आया था। जिस पर जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त जाँच दल बनाया था। इसके साथ ही लक्ष्मीनारायण, उनकी बेटी और अन्य गांव वालों के बयान दर्ज करने के लिए शाजापुर से एक मजिस्ट्रेट को राजगढ़ जिले के ग्राम रनारा भेजा गया था। दल द्वारा दिए गए प्रतिवेदन अनुसार पैर बांधने की घटना प्रथम दृष्टि सत्य पाई गई है। इसे देखते हुए सिटी हॉस्पिटल के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri