May 18, 2026

मध्यप्रदेश में सोमवार को 190 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि, राजधानी में सामने आए 60 नए मरीज

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 190 नए मामले सामने आए हैं, वहीं चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9551 हो गया है जबकि मरने वालों की संख्या 407 पर पहुँच गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि सोमवार को 205 संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए। प्रदेश में अब तक 6536 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राजधानी भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 के पार पहुँच गई है। सोमवार को यहां 60 नए मरीज सामने आए हैं। इससे यहां संक्रमितों की संख्या 2012 हो गई है। इस बीच राहत की बात यह रही कि सोमवार को 32 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। यहां अब तक 1383 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं इंदौर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में कमी देखी जा रही है। सोमवार को यहां 2107 सैंपल की जाँच की गई जिसमें से 45 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 2046 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यानी संक्रमण दर करीब 2 फीसदी ही रहा। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3830 हो गई है, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या 1105 हो बची है।

उज्जैन में कोरोना संक्रमण की दर में कमी देखी जा रही है। सोमवार को यहां 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 743 पर पहुँच गई है। इनमें से 602 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं जबकि 64 मरीजों की मौत हुई है। जिले में अब 77 सक्रीय मामले बचे हैं। वहीं देवास में चार मरीज मिलने से यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 47 पर पहुँच गई है। यहां अब तक 132 मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से 76 मरीज ठीक हो चुके हैं।

रतलाम में सोमवार को एक साथ आठ नए मामले सामने आने से हड़कम्प मच गया है। यहां जून महीने में ही 24 नए मरीज सामने आ चुके हैं। यहां अब तक संक्रमण के 61 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 32 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 25 हो गई है। वहीं नीमच तीन नए केस सामने आए। ये सभी जावद मुख्यालय के हैं। अब संक्रमितों की संख्या 346 हो गई है। 198 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 7 की मौत भी हुई है। बुरहानपुर में संक्रमण के 15 नए मामले सामने आने से संक्रमित मरीजों की संख्या 374 हो गई है जबकि 19 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा खरगोन जिले में सात नए पॉजिटिव मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 205 हो गई है। 13 की मौत हुई है और 128 स्वस्थ हुए हैं। 64 एक्टिव केस हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल में सोमवार को 23 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से 10 मरीज दतिया, 5 मामले ग्वालियर, 5 मामले मुरैना, 02 मामले श्योपुर और एक मामला भिंड से सामने आया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में अब तक 549 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 264 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इनके अलावा जबलपुर में 6, सागर में 7, राजगढ़ में 2 और अशोकनगर, शहडोल, अनूपपुर, पन्ना में एक-एक मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri