May 18, 2026

जून के तीसरे सप्ताह तक प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून

भोपाल। मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों प्री मानसून बारिश शुरू हो चुकी हैं लेकिन प्रदेश में पूरी तरह मानसून सक्रिय होने में अभी कुछ समय लगेगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि जून के तीसरे सप्ताह में प्रदेश में पूरी तरह मानसून सक्रिय हो जाएगा।

फ़िलहाल अगले 24 घंटे की बात करें तो मौसम विभाग ने भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों और छतरपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट और मंडला जिलों के हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है।

वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो रायसेन के उदयपुरा में सबसे ज्यादा 57 मिमी बारिश दर्ज की गई। बड़वानी में 54 मिमी, रातलाम में 49 और नीमच में 42 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri