May 10, 2026

शिवराज के कथित भाषण को लेकर सूबे में मचा सियासी घमासान, ट्रोल कर रहा शिवराज का जवाबी ट्वीट

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कथित ऑडियो को लेकर इन दिनों प्रदेश की राजनीति गर्मा गई हैं। इन सब के बीच मुख्यमंत्री शिवराज का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिवराज ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। हमारा धर्म तो यही कहता है। क्यों? बोलो, सियापति रामचंद्र की जय।’ उनके इस ट्वीट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराने से जोड़ कर देखा जा रहा है।

दूसरी तरफ इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने मोदी-शाह का भांडा फोड़ने के लिए शिवराज को धन्यवाद कहा। दिग्विजय ने कहा है कि, ‘शिवराज मध्यप्रदेश सरकार गिराने के षडयंत्र में मोदी व अमित शाह के शामिल होने का भंडाफोड़ करने के लिये धन्यवाद।अब यह साफ़ हो गया है कि जब मोदी को कोरोना से निपटने के लिये समय देना था, वे मध्यप्रदेश की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने में व्यस्त थे।‘

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में शिवराज कह रहे है कि, ‘केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए। यह बर्बाद कर देगी, तबाह कर देगी। और आप बताओ कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना सरकार गिर सकती थी क्या‌? और कोई तरीका नहीं था। ये तो मंत्री वहां भी थे। मुख्यमंत्री बनने की तो नहीं सोची थी। अब कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि गड़बड़ कर दी। घोटाला कर दिया।‘

बता दे कि अभी तक इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लेकिन कहा जा रहा है कि वायरल ऑडियो इंदौर की रेजीडेंसी का है। यहां शिवराज सांवेर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद थे। तुलसी शिवराज कैबिनेट में मंत्री हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri