May 10, 2026

दिग्विजय सिंह का शिवराज पर निशाना, प्रदेश में लेनदेन कर धड़ाधड़ हो रहे हैं तबादले

राजगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कथित ऑडियो को लेकर दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के 22 बागी विधायकों पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी और शाह की स्वीकृति के बिना कमलनाथ सरकार नहीं गिराई जा सकती थी क्यों कि पैसा वहीं से आया है।

दरअसल गुरुवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ब्यावरा के हाईवे ट्रीट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के 22 बागी विधायकों पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर बागी विधायकों ने पैसे नहीं लिए हैं तो उन्होंने कांग्रेस के आरोपों का खंडन क्यों नहीं किया। भाजपा ने भी आज तक हमारे आरोपों का खंडन नहीं किया है। इससे साफ़ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में यह काम हुआ है।

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर लेन देन से तबादले करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जहां लोग संक्रमित हो रहे हैं, वहां खूब तबादले हो रहे हैं। धड़ाधड़ खूब लेन देन चल रहा है मामा का। वहीं राजगढ़ को लेकर कहा है कि यहां नए कलेक्टर आए हैं, उन्हें अभी समझने में समय लगेगा जबकि पुरानी कलेक्टर जो थी वह चुस्त-दुरुस्त काम करती थी, उन्हें द्वेषभाव से हटाया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri