शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी में हो रही देरी से नाराज होकर किसानों ने खरीदी केद्र पर रखे वारदाना (बोरे) लूट लिए। वारदाना लूटने की घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू दी है।
दरअसल शिवपुरी जिले के कोलारस में बनाए गए केंद्र पर किसान अपना चना बेचने के लिए आए हुए थे। कई दिन गुजरने के बाद भी समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं हो रही। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था।
ऐसे में किसानों के सब्र का बांध टूट गया और केंद्र पर एक गोदाम में रखा खाली वारदाना किसानों ने लूट लिया। करीब 5 हजार से ज्यादा खाली वारदाना यहां किसानों ने लूट लिया।
किसानों ने आरोप लगाए कि पूरे जिले में चना खरीदी केंद्रों पर किसानों को परेशान किया जा रहा है और उनके उनकी उपज नहीं खरीदी जा रही है। किसानों द्वारा वारदाना लूट जाने की घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।
