May 18, 2026

प्रदेश के सभी 52 जिलों में पहुंचा कोरोना, अब तक 10241 संक्रमित मामले

भोपाल। कोरोना वायरस मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में अपनी दस्तक दे चुका हैं। अब तक कोरोना से अछूते रहे निवाड़ी जिले में भी कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। बता दे कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 10241 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 433 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

गुरुवार को राजधानी में 71 नए मामले सामने आए है, वहीं पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 2224 पर पहुंच गई हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 72 हो गया है। यहां अब तक 1494 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इंदौर में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं। इससे यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3972 पर पहुँच गई है। इंदौर में अब तक महामारी से 164 लोगों की जान गई हैं। इस बीच राहत की बात यह रही कि गुरुवार को इंदौर में 55 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 1135 रह गई है।

ग्वालियर-चंबल अंचल में गुरुवार को 23 नए मामले सामने आए हैं। ग्वालियर जिले में 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां अब तक संक्रमण के 249 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 125 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। इसके अलावा श्योपुर में तीन व भिंड, मुरैना, शिवपुरी में एक-एक नया मामला सामने आया है।

गुरुवार को जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ गई है। यहां 13 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 296 हो गई हैं, इनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 225 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 60 है।

उज्जैन में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 769 हो गई है जबकि 66 लोग महामारी से अपनी जान गवां चुके हैं। यहां 618 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा धार में तीन, खंडवा, बुरहानपुर में दो-दो और देवास, झाबुआ में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है।

वहीं अशोकनगर में कोरोना संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए हैं जबकि हरदा में 5, गुना, रायसेन में 2-2, राजगढ़, शहडोल और सागर में एक-एक मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri