May 10, 2026

उपचुनावों की सुगबुगाहट शुरु होते ही भांडेर के पूर्व विधायक ने टिकट के लिए ठोकी ताल

भांडेर। मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा में बगावती सुर उठने लगे हैं। हाटपिपल्या से दीपक जोशी के बाद अब भांडेर से पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने टिकट के लिए दावा ठोक दिया है। जबकि इस सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई सिंधिया समर्थक रक्षा सरोनिया का भाजपा से उम्मीदवार बनना लगभग तय माना जा रहा है।

घनश्याम पिरोनिया ने कहा है कि वह 2013 से 18 तक भांडेर से विधायक रहे हैं। किन्ही कारणों से विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था, लेकिन वह लगातार 15 महीनों से इलाके के लोगों के सम्पर्क में हैं। उन्होंने दावा किया है कि अगर उनका टिकट नहीं काटा जाता तो कांग्रेस इस सीट से नहीं जीत पाती। उन्होंने कहा कि इलाके की जनता उन्हें फिर से विधायक बनाना चाहती है।

बता दे कि 2018 के विधानसभा में भाजपा ने घनश्याम पिरोनिया का टिकट काटकर रजनी प्रजापति को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन कांग्रेस की रक्षा सरोनिया के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। अब सिंधिया समर्थक रक्षा सरोनिया विधायक पद और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। ऐसे में उपचुनाव में भांडेर से भाजपा की ओर से उनका उम्मीदवार बनना तय माना जा रहा है। लेकिन घनश्याम पिरोनिया द्वारा टिकट के लिए दावा ठोकने से भाजपा के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। उनमें से 22 सीटों पर कांग्रेस छोड़कर आए सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों को ही इस बार टिकट दिया जाना है। इसके बावजूद भाजपा नेताओं द्वारा टिकट को लेकर उठ रही मांग से भाजपा की परेशानी बढ़ सकती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri