May 18, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 161 नए मामले, इंदौर में महज 6 संक्रमित मिले

भोपाल। मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना के 161 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 10802 हो गई हैं। इसके अलावा रविवार को 12 लोगों की कोरोना से मौत होने के बाद मरने वालों का आंकड़ा 459 हो गया है। प्रदेश में अब तक 7677 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2666 सक्रिय मरीज है।

राजधानी भोपाल में रविवार को 49 नए मरीज संक्रमित मिले हैं। इससे भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 2417 हो गई है। रविवार को 30 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। यहां अब तक 1609 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

वहीं इंदौर के लिए रविवार का दिन राहत लेकर आया है। यहां रविवार को महज छह मामले सामने आए हैं। रविवार को इंदौर में 1006 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से महज 6 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच एक और राहत के बात यह रही कि रविवार को इंदौर में 101 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 2906 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उज्जैन में रविवार को कोरोना के 9 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक संक्रमण के 801 मामले सामने आ चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या 66 हो गई है। यहां कोरोना के एक्टिव मरीज 95 है। वहीं देवास में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मामले कन्नोद, एक टोंकखुर्द और एक मरीज देवास शहर से सामने आया है। यहां संक्रमण के अब तक 163 मामले सामने आ चुके हैं। शाजापुर में तीन नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या 46 हो गई है।

वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग में रविवार को 8 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से भिंड में 4 और ग्वालियर-मुरैना में 2-2 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड में 5 नए मामले सामने आए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri